ट्रक के लापरवाहीपूर्वक चलाने से हुई थी युवक की मौत, मामला दर... - CG Sandesh

ट्रक के लापरवाहीपूर्वक चलाने से हुई थी युवक की मौत, मामला दर्ज

बागबाहरा के खोपलीपड़ाव ढालन के पास  22  अगस्त 2019 सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसमे मृतक का नाम कमलेश उर्फ टुकेश निषाद बताया गया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है.  

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय कमलेश उर्फ टुकेश निषाद वेल्डींग का काम करता था और 22 अगस्त को अपने मोटर सायकल वीक्टर से वेल्डींग का काम करने कोमाखान गया हुआ था. काम करने के बाद जब वह कोमाखान से बागबाहरा वापस जा रहा था तब खोपली पड़ाव के पास बागबाहरा के तरफ से जा रहे ट्रक क्रमांक CG 06 GM 6471 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मृतक को सिर, हाथ, बाये पैर,  पर गंभीर चोट लगा चोट लगने के बाद इलाज हेतु व्ही केयर सुपर स्पेशलिस्ट हास्पिटल रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिसमे पुलिस ने ट्रक कमांक CG 06 GM  6471 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A   पंजीबद्ध कर विवेचना कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें