वन के कर्मचारी के ऊपर लगा काटा तार को चोरी करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार सांकरा क्षेत्र ग्राम कोड़ाकटेल में वन संरक्षक सुनील कुमार जमीदार पिता सीताराम एवं शशिभूषण पिता सीताराम के घर अवैदिक रूप से7बंडल काटा तार रखा गया था एवम 1-2एकड़ में काटा तार लगा हुआ है जो पुरी तरह गैर कानूनी है',
एवम सीमेंट की खंभा भी रखा गया है
जब इस बात की जानकारी ग्रामीण लोगो को मिली तो थाना सांकरा पहुँच कर वन के कर्मचारी के ऊपर जंगलो में लगाए वायर के बंडलों को चोरी करके घर में लाने और अपने खेतों में उपयोग करने का आरोप लगाया गया है
ग्रामीणों का कहना हैं कि वन संरक्षक सुनील कुमार जमीदार को जंगलों में लगाने के लिए दिया जाता है मगर वह गैर कानूनी रूप से अपने घर मे रख है एवं यह शशिभूषण पिता सीताराम जमीदार के घर मिला है
विभिन्न अधिकारियों के जाँच पड़ताल से पता चला है की उनके पास आधा बंडल काटा तार का बिल है बाकि अवैध गैर कानूनी है। उन पर कड़ी कार्यवाही की मांग ग्रामीणों द्वारा मांग किया जा रहा है.