गढ़पटनी मार्ग में अवैध रूप से शराब ले जाने पर एक पकड़ाया.
बसना के ग्राम गढ़पटनी में अवैध रूप से शराब अधिक मात्रा में जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि सीटी ग्राउण्ड से स्मार्ट सिटी के पास गढ़पटनी रोड में एक व्यक्ति को अपने दाहिने हाथ में गुलाबी रंग के झोले में अवैध रूप से बसना भठ्ठी से अधिक मात्रा में शराब लेकर पैदल जा रहा है.
जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति से पूछताछ
की तो उसने अपना नाम हुकुमचंद साव पिता उध्दव साव बाराडोली बसना का बताया. जिसके झोले
की तलाशी पुलिस द्वारा लेने पर आरोपी के गुलाबी रंग की झोले में 06
पौवा गोवा अंग्रेजी शराब तथा 14 पौवा कुल 20
पौवा कीमत 36 सौ रुपये सफेद देशी प्लेन शराब प्राप्त हुआ. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी
के ख़िलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें