ट्रक चालक की लापरवाही से फिर हुई दुर्घटना, एक की मौत.
9 अक्टूबर को करीब शाम 7 बजे ट्रक चालक की लापरवाही से फिर एक मोटरसायकल चालक की जान चली गई.
जानकारी के अनुसार मोटर सायकिल ने ट्रक को पीछे से ठोकर मारने पर गंभीर चोट लगने से गोकुल धीरव की अस्पताल में मौत हो गई, गोकुल धीरव उम्र 26 निवासी नांदगांव जो अपने गांव से मोटर सायकिल से परिचित के संतोष चंद्राकर को छोड़ने के लिए महासमुंद आया था तथा संतोष चंद्राकर को छोड़ने के बाद वह अपने मो.सा. से वापस अपने गांव नांदगांव जा रहा था.
इसी दौरान NH 353 रोड नहर के पास, बेलसोण्डा में ट्रक क्रमांक CG 04 MM 1149 के चालक के द्वारा अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक NH 353 रोड के उपर खड़ी कर दिया था और ट्रक का इंडिकेटर चालू नहीं किया था. जससे ट्रक चालक के लापरवाही के कारण गोकुल धीरव अपने मो.सा. सहित ट्रक के पीछे टकरा गया और जिससे उसके माथा,नाक,मुंह,सीना,पसली, पैर में चोट आया घटना स्थल से 112 वाहन के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया जहां पर गोकुल धीरव को डाक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 MM 1149 का चालक का कृत्य अपराध धारा 304-A-IPC दर्ज किया है.