पिकप की ठोकर मोटरसायकल सवार हुआ बेहोश.   - CG Sandesh

पिकप की ठोकर मोटरसायकल सवार हुआ बेहोश.

तेज कुमार चक्रधारी ने कोमाखान थाना में वाहन बोलेरो पिकप क्रमांक CG 06 GH 5562 के चालक मनोज पर तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने की शिकायत दर्ज करवाई है.

तेज कुमार ने पुलिस को बताया है कि 28 अक्टूबर को उसके पिता खूबराम छोटे खेमड़ा से अपने मोटर सायकल से वापस घर टिकरापारा बड़े खेमड़ा आ रहा था. इसी बीच तेजराम को फोन पर बताया गया  कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट हो गया तब तेजराम के बडे भाई तरूण कुमार एक्सीडेंट वाले जगह में गया और अपने पिता को ईलाज के लिए वी. केयर हास्पीटल रायपुर ले गया.

शिकायतकर्ता ने बताया है कि घटना के समय उसके पिता बेहोश अवस्था में पडा हुआ था, जिसके दाहिने पैर व सिर में चोंट लगा हुआ था. जहाँ घटना के बारे में पूछने पर एक्सीडेंट करने वाले गाडी का नंबर CG 06 GH 5562 व चालक का नाम मनोज साकिन साल्हेभांठा का रहने वाला बताया गया. जिसके बाद पुलिस में शिकायत पर धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. 


अन्य सम्बंधित खबरें