बाजा बजाने नहीं जानते हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

बाजा बजाने नहीं जानते हो कहकर मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी में 29 अक्टूबर को गौराचौरा सार्वजनिक स्थान में रात्रि करीब 1 बजे गौरा गौरी का पूजा कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि बाहर से बाजा बजाने वाले बाजा-बजा रहे थे जिसे गांव के तुलसी दीवान एवं पीलु दीवान बाजा बजाने नहीं जानते हो कहकर मारपीट कर रहे थे तभी वह बीच बचाव करने लगा तो तुम बीच में क्यों आ रहे हो कहकर उसके साथ गलौच कर मारपीट कर दी गई. जिसके बाद पुलिस शिकायत पर तुलसी दीवान और  पीलु दीवान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें