ठाकुरदिया कला में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलायी गई शपथ
पिथौरा
- शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला
ठाकुरदिया कला के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई
पटेल की 144 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया
गया। इस अवसर पर शाला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक
छबिराम पटेल ने सम्बोधित किया और सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर विस्तार से
प्रकाश डाला । तत्पश्चात प्राथमिक व मिडिल स्कूल के बालक - बालिकाओं ,
शिक्षक
-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गई। इसके बाद बालक व बालिका
वर्ग की सहभागिता से राष्ट्रीय एकता दौड़
करायी गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले
प्रतिभागियों को इनाम स्वरूप कलम , कॉपी प्रदान किया गया।कार्यक्रम को
सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रधानपाठक द्वय छबिराम पटेल,
विजयकुमार
अनंत, शिक्षक
मोहितराम पटेल,मुकेशकुमार सिन्हा,
रेखा
कैवर्त, रोहिणी सिन्हा एवं मनोजकुमार दीवान,
भानुराम
ठाकुर,रमेश
दीवान, कमलाबाई
वैष्णव, सफ़राबाई ध्रुव ,कलशराम चौहान सहित उपस्थित ग्रामीणों
का सराहनीय योगदान रहा।