नदीमकृष्ण का वनपरिक्षेत्र अधिकारी के रूप में कांकेर जिला में नियुक्ति
पिथौरा. ग्राम दुरुगपाली के नदीमकृष्ण बरिहा पिता स्व.श्री कृष्णकुमार बरिहा व्याख्याता माता श्रीमती विशाखा बरिहा का वनपरिक्षेत्र अधिकारी में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर वनमंडल में नियुक्ति हुआ है. पिछले 18 माह तक वे गुजरात मे प्रशिक्षणरत रहे है. नदीम बचपन से ही मेघावी रहा है तथा उन्होंने अपनी पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से कि तथा इसके पूर्व खादनिरीक्षक पद पर बीजापुर में अपनी सेवा दे चुके है.
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माँ,पापा और पूरे परिवार को दिया है. उनके परिवार में सभी भाई बहन और चाचा चाची शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे है. उनके पदस्थापना होने पर मनराखन ठाकुर अध्यक्ष सर्वआदिवासी समाज पिथौरा,विष्णु साहू सरपंच, तोषराम साहू शिक्षक,मनोज बरिहा शिक्षक,रामनारायण बरिहा शिक्षक,छबिराम बरिहा लैब टैक्नीशियन,हेतराम बरिहा सीआरपीएफ,डिगेश ध्रुव शिक्षक,लुकेश ध्रुव शिक्षक,पालेश्वर ठाकुर शिक्षक ने हर्ष व्यक्त किया है.