चावल कट्टा देना कहकर महिला से गाली गलौच व मारपीट  - CG Sandesh

चावल कट्टा देना कहकर महिला से गाली गलौच व मारपीट

पिथौरा थाना में एक महिला से मारपीट और गाली गलौच किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला जमुना यादव ने बताया है कि वह रोजी रोटी का काम करके अपना घर चलाती है और सांई मंदिर के पास किराये में रहती है. और 29 अक्टूबर को जब वह अपने रिश्तेदार के यहाँ ग्राम दोंद गयी थी तब वहां पर तकरीबन दोपहर 2 बजे पिथौरा निवासी भुरू सरदार एवं उनके 3 साथी वहां आये और उसे बोले कि मेरा भाई राजा एक कट्टा चांवल को तुम्हारे घर में रखा हुआ है,  चलो उसको मुझे देना.  

इसके बाद महिका ने उनको ठीक है बोलकर चावल देने उनके साथ पिथौरा आयी. और जब 5 बजे वह अपने घर पहुंची तो वहां पर भुरू सरदार का भाई राजा सरदार पहले से था. जहाँ भुरू सरदार ने  अपने पहने जूते को निकाल कर महिला के साथ मारपीट किया तथा राजा सरदार ने हाथ मुक्का से महिला के साथ मारपीट किया. और उसे  अपने घर से बाहर निकाल कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी. जिसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंचकर दोनों ख़िलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसमे पुलिस ने भुरू सरदार और  राजा सरदार के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें