रांग साईड से तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी थी ठोकर, हादसे... - CG Sandesh

रांग साईड से तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी थी ठोकर, हादसे में व्यक्ति की मौत.

सिघोड़ा थाना के ग्राम छुईपाली के NH-53 रोड़ पर राफेल मोड़ के पास कल एक बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके अब मौत हो जाने की खबर है.

पुलिस ने बताया है कि मृतक नेतराम पटेल निवासी बोईरमाल कल 31 अक्टूबर को अपने फोटोकापी की दुकान से लगभग 12.15 दुकान बंद कर खाना खाने के लिये अपने घर बोईरमाल को अपने मोटर सायकल क्रमांक से जा रहा था, दुकान से कुछ दुर ही गया था कि सामने से मेक्सिको वैन वाहन क्रमांक CG 11 E 1980 के  चालक द्वारा अपने वाहन को रांग साईड से तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर नेतराम पटेल के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसी समय गंभीर चोट  लगने से नेतराम पटेल की मृत्यु हो गयी.  मामले में पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ धारा 304-A-IPC के तहत अपराध दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें