हत्या के बाद जमानत पर रिहा होकर दी आरक्षक को जान से मारने की धमकी ! मामला दर्ज.
सिघोड़ा थाना में पदस्थ एक आरक्षक को हत्या के मामले में जेल भेजने पर, आरोपी द्वारा शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.
दरअसल सिघोड़ा थाना में आरक्षक के रूप में पदस्थ सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम प्रेतनडीह के निवासी सरोज कुमार बारीक 1 नवंबर को 02 दिवस की आकस्मिक अवकाश पर अपने ग्राम प्रेतनडीह गया था. जहाँ उसे गाँव के ही हत्या कांड में जमानत पर रिहा हुए राजीव उर्फ राजू भोई ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी.
सरोज कुमार ने बताया कि अब से लगभग दो वर्ष पूर्व ग्राम प्रेतनडीह में राजीव उर्फ राजू भोई ने गांव की एक चार वर्ष की बच्चे का मर्डर कर दिया था. जिसके बाद अब वह जमानत पर रिहा है.
सरोज ने बताया है कि इस हत्याकांड के मामले के दौरान वह सरायपाली में थाना पदस्थ था. जिस दौरान वह जेल गया था जिसके बाद 1 नवंबर को जब सरोज अपने गाँव प्रेतनडीह पहुँचा तब रात करीब 10 बजे राजीव उर्फ राजू भोई द्वारा शराब के नशे में आकर आरक्षक सरोज के घर के सामने उसे तेरे कहने पर जेल भेजे थे कहकर उससे गाली गलौज करते हुये आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर मारपीट करने लगा.
जिसके बाद सरोज ने सरायपाली पुलिस में राजीव उर्फ राजू
भोई के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग कर शिकायत दर्ज करवाई है. जिस पर पुलिस
ने राजीव भोई के विरुद्ध धारा 294-IPC,
323-IPC,
506-IPC के तहत अपराध
दर्ज किया है.