अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की मौत, मामला दर्ज
सांकरा थाना के ग्राम मेमरा में किसी अज्ञात चार पहिया
वाहन के ठोकर मारने से 1 नवंबर को एक व्यक्ति को मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रोहित
कुमार जो रायपुर के सब्जी मंडी में काम करता था,
वह 1 नवंबर को अपनी मोटर सायकल से सांकरा बाजार करने आया था. जिसके बाद उस
दिन करीब शाम 04:15 बजे उसके को भाई को फोन द्वारा सूचना मिला कि उसका भाई रोहित
कुमार सांकरा बाजार से घर वापस आते समय जोंक नदी के ऊपर बल्दीडीह रोड में कोई
अज्ञात चार पहिया वाहन के तेज व लापरवाही पूवर्क चलाकर पीछे से ठोकर मार कर
एक्सीडेंट कर करने से मौके पर ही मौत हो
गई है. जिसकी शिकायत पुलिस में करने पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 304-A-IPC के तहत मामला
दर्ज गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें