ओवर ब्रीज के नीचे शराब पीने पर हुई कार्यवाही
बसना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक आदमी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा है, पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर को जब वह को पेट्रोलिंग के लिए गये हुये थे. तब खेमड़ा ओवर ब्रीज के नीचे आम रास्ता पर एक आदमी शराब पीते हुये पाया गया, जिससे पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर वह अपना नाम राजेश यादव बताया. जिसे पकड़कर डाक्टर से जाँच कराई गई तो डाक्टर द्वारा उसका शराब पीना पाया गया. जिसके तहत उसके विरुद्ध धारा 36(च)(1) के तहत कार्यवाही की गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें