घर में पोताई करने की वजह से महिला से मारपीट
कोमाखान थाने के ग्राम खट्टी चौकी टुहलू की एक महिला ने घर में पोताई करने की वजह से मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है. महिला ने बताया है कि 28 अक्टूबर को जब वह अपने घर के आंगन परछी में मिट्टी से छबाई कर रही तब अचानक उसके परिवार के रिश्ते में चाचा महेश राम पटेल, भाई नरेश पटेल और भाई टिकेश्वर पटेल तीनों एक साथ घर से निकले और उसे तेरा बाप का जगह है जिसे मिट्टी से पोताई कर रही हो कहकर गलौच और हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दिए. जिसपर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत कार्यवाही की है.
अन्य सम्बंधित खबरें