जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ा परिवार.  - CG Sandesh

जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ा परिवार.

जमीन विवाद को लेकर पिथौरा के ग्राम सोना सिल्ली में दो पक्ष आपस में भिड़ गए.  जिसमे दोनों पक्षों की शिकायत पर पिथौरा थाने में दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है.  

सुनीता सेन ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति मनोज सेन के साथ अपने सास की बरसी कराने 27 अक्टूबर को ग्राम सोना सिल्ली पहुंची थी. जहाँ 31 अक्टूबर को 10:00 बजे सोने के बिस्तर को लेकर उसकी  जेठानी कमला सेन के साथ वाद विवाद हो गया. जिसका साथ देते हुए मंजू सेन, संगीता सेन राजेंद्र सेन, जितेश सेन एवं नीलम कश्यप ने सुनीता सेन को जान से मारने की धमकी दी.

इसके बाद सुनीता सेन पिथौरा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने 1 अक्टूबर को पहुंची तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वे वापस घर लौट गए. लेकिन उसी रात करीब 8:30 बजे सुनीता के घर के सामने लगे लोहे के गेट में किसी और ने  एक और ताला लगा दिया. इस बारें में जब सुनीता ने अपने जेठ रामविलास सेन से पूछा तो उसने बताया कि गांव के सरपंच नोहर बांधे एवं ग्राम पटेल ने यह ताला लगाया है. लेकिन सुनीता द्वारा इस बात को सरपंच एवं ग्राम पटेल से पूछे जाने पर उसने इसे इनकार कर दिया.

इसके बाद फिर उसके जेठ ने बताया कि ताला को मंजू सेन एवं संगीता सेन ने लगाया है. इस पर जब वह उसने पूछने गई तो उन्होंने उसे अपना घर बताते हुए गाली गलौज करते मारपीट किये.  

जबकि मंजू सेन ने पुलिस को बताया है कि वह अपने मां की बरसी में शामिल होने अपने मायके पहुंची थी. जहाँ 1 अक्टूबर को रात्रि करीबन 8:30 बजे जमीन एवं मकान की हिस्सा बंटवारे को लेकर उसकी बड़ी भाभी कमला सेन एवं उसका भाई मनोज सेन आपस में लड़ाई हो कर शांत हो गए.

जिसके बाद उसकी  बड़ी भाभी कमला ने उसे तथा उसकी बड़ी बहन संगीता से बेटी नीलम सेन को अपने कमरे में आने के लिए बोली तथा जब तीनों उसके कमरे में जा रहे थे इस दौरान उसका छोटा भाई मनोज सेन ने यहां क्यों आए हो कहकर गाली गलौज करते हुए हाथ धक्का-मुक्की से मारपीट करने लगा. और उसकी बड़ी बहन संगीता को धक्का देकर जमीन पर गिरा.

इसके अलावा उसके छोटे भाई मनोज के ससुर सहेत्तर ने भी अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया. और उसकी बेटी नीलम को उसके छोटे भाई का साला कौशल व कोमल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें