पिता ने दर्ज कराई नाबालिक लड़के के लापता होने की रिपोर्ट.     - CG Sandesh

पिता ने दर्ज कराई नाबालिक लड़के के लापता होने की रिपोर्ट.

भंवरपुर चौकी में ग्राम कोदोपाली निवासी ठाकुर राम कश्यप ने अपने बेटे के खो जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है.

राम कश्यप ने पुलिस को बताया है कि उसका लकड़ा राजेश कश्यप जिसकी उम्र 17 वर्ष है और नाबालिग है. जो कि 19 अक्टूबर को 7-8 बजे तालाब नहाने जा रहा हूं कहकर घर से गया है और वापस नहीं आया है. जिस पर उसे संदेश है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बेटे को कोई बहला फुसलाकर कहीं ले गया है. जिसकी आसपास के गाँव में तलाश किये जाने पर भी कहीं कुछ पता नहीं चला. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर धारा 363-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें