दो ट्रक में भिड़त, मामला दर्ज  - CG Sandesh

दो ट्रक में भिड़त, मामला दर्ज

कोमाखान थाने में लापरवाही पूर्वक ट्रक को ठोकर मारने के कारण शिकायत दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार 3 तारीख को रात 02 बजे लगभग ट्रक क्रमांक OD 18 C 3179 चालक डोलामणी भोई, हेल्फर लोचन भोई तीनों रायपुर जाने के लिये पेन्ड्रावन से निकले थे तभी खरियार रोड पहुंचे थे कि लगभग उस समय 04 बजकर 10 मिनट को NH353 रोड में प्राथमिक शाला टेमरी के सामने मोड़ में सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG04 LR 3500 का चालक अपने वाहन को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रक चालक के सामने साइड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस दुर्घटना से चालक डोलामणी भोई को गंभीर चोंटे आयीं तथा ट्रक का सामने वाला चालक साईड जो क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके बाद 112 वाहन को फोन करके बुलाया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया गया. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें