मोटरसायकल से ओवेरटेक कर पैसा छीनने ड्राइवर से मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद थाने में कुछ लड़कों द्वारा नेशनल हाइवे में ट्रक को रोककर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है. इन युवकों द्वारा राजस्थान के ट्रक को ओवरटेक किया और फिर उसे रोककर उससे मारपीट कर पैसा छीनने की कोशिश की गई.
मामले के शिकायतकर्ता धुरा राम जाट ने पुलिस को बताया है कि वह राजस्थान का रहने वाला है जो कि 4 नवंबर को अपने ट्रक RJ 19 GF 2925 से उडिसा कंपनी से लोहे का रोल, लोड कर सुबह 5 बजे बम्बई जाने के लिये निकले था इसके साथ उसी कंपनी का दुसरा ट्रक भी समान लेकर उनके साथ आगे-आगे जा रहा था. इस दौरान रात्रि करीबन 09 बजे एनएच 53 रोड़ बाबे दी ढाबा के पास दो मोटर सायकिल से चार लड़के आये और धुरा राम के ट्रक को ओवरटेक करते हुए अपनी मोटर सायकल को लाकर ट्रक के सामने खडी दिए.
जिसके बाद धुराराम अपने ट्रक से जैसे ही नीचे उतरा उससे चार लोग लायसेंस एवं कागजात दिखाने बोलने लगे और उसके जेब से पैसा छिनकर विवाद करने लगे.
इस विवाद को सुन कर बाबे दी ढाबा का मालिक करनैल सिंह, उसके साथ चलने वाला साथी रूपा राम जाट और आसपास के ड्राइवर भी वहां आ गए. जिसे देख कर उक्त चार लडके भागने लगे तब एक लडका तीन लड़के पकड़ लिए और और उनका एक साथी वहां से भाग गया जिसका नाम आलोक बताया गया है. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपी आलोक ओगरे , जितेन्द्र दास मानिकपुरी, लव कुमार व विवेक चन्द्राकर के विरुद्ध धारा 34-IPC, 393-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.