पुरानी रंजिशों के चलते मारपीट, पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत.  - CG Sandesh

पुरानी रंजिशों के चलते मारपीट, पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत.

बसना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति साथ हुई मारपीट को दर्ज किया है, मामला ग्राम जर्रा का है जहाँ दो वर्ष पूर्व महिला के पति सत्यवान मलिक एवं सुकांतो कलारंघिया का साथ किसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ था. जिसकी रंजिशों के चलते 04 नवंबर को सुबह 08.30 बजे सत्यवान मलिक जब काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला था तभी सुकांतो कलारंघिया और चंद्रो कलारंघिया ने महिला के पति सत्यवान मलिक के साथ गाली गलौच कर तथा मारपीट करते हुए डंडे से कई बार वार कर दिया जिससे महिला के पति को गंभीर चोंटे आने की वजह से वह घटना स्थल पर ही बैहोश होकर जख्मी हो गया. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुकांतो कलारंघिया व  चंद्रो कलारंघिया के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें