वकील के साथ मारपीट, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना में एक वकील ने उसके साथ हुई मारपीट और गाली गलौच की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है, शिकायतकर्ता नरेन्द्र ढीढी ने बताया है कि वह महासमुंद न्यायालय में अधिवक्ता है और जब 4 नवंबर को शाम करीबन 5 बजे वह घर से निकलकर रोड तरफ टहलने गया था उसी समय तुमगांव रोड पर मोटर सायकल में सवार 03 व्यक्ति आये और उससे गाली गलौच कर मारपीट की.
वकील ने बताया है कि परस सतनामी नाम का व्यति जो परसकोल का रहने वाला है वह पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच व मारपीट करने लगा तथा उनके साथी ने भी हाथापाई की. जिससे वकील के चेहरा, सिर और दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 34-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें