ट्रक की ठोकर से हुई थी सड़क पर चल रहे व्यक्ति की मौत, मामला द... - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से हुई थी सड़क पर चल रहे व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत NH 353 पर 21 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 7 बजे ट्रक की ठोकर से सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर 304-IPC-A के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  

जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को सुबह 07:30 बजे मृतक विरेन्द्र कुमार टन्डे पिता ध्वजाराम टन्डे NH 353 हाड़ाबंद पुल के पास रोड़ किनारे पैदल चल रहा था तभी महासमुंद से खल्लारी की ओर आ रही ट्रक क्रमांक  CG 04 LE 9400 का चालक तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मृतक विरेन्द्र कुमार टन्डे को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे विरेंद्र कुमार टन्डे के सिर, हाथ, पैर, पसली के पास चोट आया जिसे उपचार हेतु डायल 112 मे जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें