बेरियर लगाकर सड़क बनाने के नाम पर ग्रामीणों की वसूली.  - CG Sandesh

बेरियर लगाकर सड़क बनाने के नाम पर ग्रामीणों की वसूली.

महासमुंद जिले के जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत कसहिबाहरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शासन के योजना का लाभ नही मिलने के कारण गाड़ी वालो से चंदा लेकर सड़क बनाने का निर्णय लिया और गांव से गुजरने वाली चारपहिया वाहनों से 50 रुपया लेना चालू कर दिया.

ग्रामीणों द्वारा बाकायदा बेरियर लगाकर वाहनों को रोका जाता है, रसीद भी दी जाती है. ग्रामीणों को पूछा कि पंचायत के द्वारा काम क्यो नही करवाते तो बताया कि हमारे सरपंच की बात मत पूछो, यदि सरपंच काम करवाता तो हम लोग क्यो इतना मेहनत करते,  हमारे गांव का हाल बेहाल है, आने जाने में असुविधा होने के कारण चंदा काटा जा रहा है, और इस चंदे के पैसे से रोड का निर्माण कर रहे है.

ग्रामीणों का कहना है कि  दो कर्मचारी रखे है जो सुबह से रात तक चंदा काटते है, इधर शासन-प्रशासन पंचायतों के विकास कार्य पर लाखों रुपया खर्च करने का दावा ठोकती है,खोखला साबित हो रही है,सरपंच कमलेश से संपर्क करने की कोशिश किया गया,लेकिन उनका मोबाइल कवरेज से बाहर बताया.

वहीं अवैध रूप से लगाये गए इस बेरियर की शिकायत सोशल मिडिया में करके कार्यवाही की मांग की गई थी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें