वन विभाग का शासकीय लैपटॉप हुआ चोरी - CG Sandesh

वन विभाग का शासकीय लैपटॉप हुआ चोरी

पिथौरा थाने में वन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर विजयशंकर साहू ने उसके पास रखे शासकीय लैपटॉप के चोरी होने की शिकायत की है.  

विजयशंकर साहू जब 26 अक्टूबर 2019 की शाम को वह आफिस बंद होने के पश्चात सरकारी लैपटाप कीमत करीबन 15,000/रू को अपने वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के मौखिक आदेशानुसार शासकीय कार्य करने हेतु अपने घर को लेकर गया था. इसी दौरान दिनांक 26-27 अक्टूबर के रात को पूजा कमरा में रखे लैपटाप को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है.

जिसक बाद विजयशंकर साहू  ने 2-3 दिन तक आसपास में पता किया गया. लेकिन लैपटॉप का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें