आपस में टकराए दो ट्रक, मामला दर्ज  - CG Sandesh

आपस में टकराए दो ट्रक, मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत दो ट्रक के आपस में टकराने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सुरेश गुप्ता की शिकायत पर OD 18 C 3179  के  चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सरदार गुप्ता अपने हेल्पर के साथ 2 नवम्बर को रात्रि 11 बजे ट्रक में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री ग्राम रावन में सीमेंट लोड करके सीनापाली उड़ीसा के लिये निकले थे और जैसे ही थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम टेमरी प्राथमिक शाला के सामने पहुंचे थे कि लगभग 04:10 बजे NH 353  रोड में सामने से आ रही ट्रक क्रमांक OD 18 C 3179  का चालक अपने ट्रक को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से चालक साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे ट्रक का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सरदार गुप्ता को गंभीर चोंट लगा. इसके बाद हेल्पर द्वारा 112 वाहन को बुलाकर सरदार गुप्ता को ईलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल से रायपुर रिफर किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें