बोलेरो ने सायकल सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

बोलेरो ने सायकल सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

महासमुंद थाने में तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द  थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा का महेश कुमार चन्द्राकर पिता परसराम चन्द्राकर जो रेल्व क्रासिंग बेलसोण्डा के काम्प्लेक्स के पास चना फल्ली, नमकीन का ठेला लगाता है वह 5 नवम्बर को शाम 05.50 बजे अपनी ठेला को बंद कर सायकल से अपनी घर की ओर बेलसोण्डा आ रह था. तभी अचानक उसी समय बोलेरो क्रमांक CG 04 MU 8230 का चालक भागी निषाद पिता किशन निषाद ने महासमुन्द से आरंग की ओर जाते समय बेलसोण्डा हाई स्कुल के सामने अपनी बोलेरो वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल सवार महेश कुमार चन्द्राकर को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे महेश चन्द्राकर के सिर, चेहरा, हाथ में काफी चोट आने से वह घटना स्थल पर ही बैहोश हो गया. और उसे 112 पुलिस पेट्रोलिंग के द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया वहां से ईलाज कराने के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो वाहन क्र0 CG 04 MU 8230 का चालक भागी निषाद पर धारा 279-IPC, 337-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें