दीवाल तोड़कर कपड़े दुकान में चोरी - CG Sandesh

दीवाल तोड़कर कपड़े दुकान में चोरी

खल्लारी थाने में ग्राम पोटिया के गजानंद सिन्हा ने अपने किराना व कपड़ा दुकान में चोरी होने की शिकायत की है. गजानंद सिन्हा ने पुलिस को बताया है कि 4 नवंबर को रात 8 बजे वह अपने दुकान में ताला लगाकर चला गया था और इसके बाद जब वह अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 9 बजे अपने दुकान पहुँचा और ताला खोलकर देखा तो वहां का कपड़ा बिखरा पड़ा था.

गजानंद ने पुलिस को बताया कि रात मे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके दुकान के कच्ची ईट के दीवाल को तोड़कर दुकान अंदर घुसकर कर आलमारी मे रखे एक जोड़ी सोने का झुमका, नगदी रुपये और एक जींस पेंट ले गया. चोरी की कुल कीमत 40200/-रूपये बताई गई है.  जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर धारा 380-IPC, 457-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें