पंचायत भवन में लगे बल्ब के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस ने की क... - CG Sandesh

पंचायत भवन में लगे बल्ब के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस ने की कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने नरतोरा ग्राम पंचायत में जुआ खेलते हुए कुछ लोगो को पकड़ा है. पुलिस ने बताया है कि 6 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नरतोरा में ग्राम पंचायत भवन में लगे बल्ब के प्रकाश से तास पत्ती में पैसों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेला जा रहा है. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया जिससे पदुम ढीढी, मनोज ध्रुव, अशवन पटेल एवं पिलेन्द्र मुखर्जी सभी पकडे गये. जिनके पास से कुल 7 हजार 320 रूपये तथा 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 13-PUB   जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें