कार को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

कार को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज

श्यामलाल सिदार ने उसके गाड़ी को अज्ञात वाहन के द्वारा पीछे से ठोकर मारने के कारण पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करवाया है.  

श्यामलाल ने बताया कि वह दिनांक 03 नवंबर को अपने डिजायर कार क्रमांक से अपने परिवार वालों के साथ देवधारा घुमने गया हुआ था और वापस आते समय शाम करीबन 06:30 बजे ग्राम किशनपुर के पास सामने गाय आ जाने से उसने वाहन को धीरे किया, तभी पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उसकी गाड़ी डिजायर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया,  जिससे मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. उसने बताया कि इस दुर्घटना से किसी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है.  पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध धारा 279-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें