मोटरसायकल से गिरकर एक की मौत. - CG Sandesh

मोटरसायकल से गिरकर एक की मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत 2 जुलाई 2019 को कलप राम पटेल के ट्रेक्टर शो रूम के सामने  एक व्यक्ति मोटरसायकल से गिर गया था. जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया जहां ईलाज के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया और ईलाज के दौरान 14 जुलाई 2019 को उसकी मौत हो गई.  

इस मामले की जाँच कर पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद खड़िया पिता धनीराम उम्र 27 ढेबीखार थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार का निवासी था. जो 2 नवंबर को अपने साथी कन्हैया बरला के साथ मोटर सायकल में काम करने का पैसा लेने ग्राम ढेबीखार से पिथौरा जा रहा था.

तभी शाम करीबन 04:30 बजे कलप राम पटेल के ट्रेक्टर शो रूम के सामने NH53 रोड में मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अनियंत्रित होकर गिर गये,  मोटर सायकल को कन्हैया लाल बरला चला रहा था,  पीछे में बैठे विनोद खड़िया के सिर में डिवाडर में टकराने से चोट लगा था,  जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले गये जहां ईलाज के बाद उसे रायपुर रिफर किया गया जिसकी ईलाज के दौरान 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने कन्हैया लाल बरला पर धारा 304-A-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें