news-details

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 31 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

राज्य शासन ने राज्य के विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 31 करोड़ सात लाख 38 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से 3226 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बालोद जिले के विकासखण्ड डौंडी की अण्डीबहरा जलाशय के नहर लाईनिंग एवं कुलाबा फिक्सिंग कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 57 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। कार्य पूर्णतः के उपरांत 450 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विकासखण्ड गुण्डरदेही के जोगनाला जलाशय के नहर जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 70 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इस जलाशय से 211 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। विकासखण्ड डौंडी के चिखली जलाशय के नहर लाईनिंग और कुलाबा फिक्सिंग कार्य के लिए एक करोड़ 91 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 458 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डाैंडी के भोरटोला जलाशय नहर लाईनिंग एवं कुलाबा फिक्सिंग कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 379 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखण्ड कसडोल की कोसमसरा व्यपर्वतन योजना के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 52 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 293 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। विकासखण्ड बिलाईगढ़ के पिरदा जलाशय योजना के नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 70 लाख 67 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई। योजना के पूरा होने के उपरांत 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर की कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना जलाशय के भानपुरी-बाकेल-कुम्हली-फाफनी उप लघु नहर मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 74 लाख 33 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूरा होने के पश्चात 515 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विकासखण्ड लोहांडीगुडा के तुर्रेमारका तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 95 लाख 64 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूरा होने से 252 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बकावण्ड के ग्राम जिराखाल के चितरंगी नाला पर स्टापडेम निर्माण के लिए एक करोड़ एक लाख 92 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बेमेतरा जिले के विकासखण्ड धमधा की परोड़ा व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 46 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इस योजना के पूरा होने से 169 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के पी. व्ही. 53 तालाब के सिंचाई नहर मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूरा होने से 27 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड कोयलीबेडा के विद्यानगर पी.व्ही. 42 एम.आई.टी. तालाब मरम्मत कार्य के लिए एक करोड़ 40 लाख 30 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य पूरा होने से 56 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गरियाबंद जिले के विकासखण्ड गरियाबंद की सेम्हरढ़ाप जलाशय एवं नहर के मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 85 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 132 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।    




अन्य सम्बंधित खबरें