छेड़खानी के मामले में और फोन पर अश्लील बात को लेकर थाना कसडोल... - CG Sandesh

छेड़खानी के मामले में और फोन पर अश्लील बात को लेकर थाना कसडोल में 7 शिक्षको के खिलाफ मामला दर्ज.

जिलाशिक्षाधिकारी बलौदाबाजार को जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से रामेश्वर प्रसाद साहू,दिनेश कुमार साहू,चरणदास बघेल,रूपनारायण साहू ब्याख्याता l b को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही की जा रही है।इसी प्रकार अन्य आरोपी लालमन बेरवंश देवेंद्र कुमार खूंटे ब्याख्याता पंचायत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदाबाजार ने निलंबित किया।

मामला बलौदाबाजार के ग्राम मरदा हाईस्कूल की है,इस स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य सहित 6 शिक्षको द्वारा स्कूल के छात्राओ के साथ प्रेक्टिकल में पास करने के एवज में फोन से अश्लील बातें करना और स्कूल में छेड़खानी करने का मामला कई बार जिलाशिक्षाधिकारी बलौदाबाजार एवम कलेक्टर को ग्रामीणों और पालको द्वारा किया गया था।किंतु इन शिक्षकों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही किया गया। जिससे ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति और पालको द्वारा स्कूल के सामने मीटिंग बुलाई गई,जिसमे भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,शिक्षको को ग्रामीणों द्वारा पूछा गया, शिक्षको को पूछा गया तो गलती स्वीकार किया ,सभी शिक्षकों को स्कूल में बैठा कर रखा गया,इस कि जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी को मिला दलबल के साथ ग्राम मरदा पहुचे भीड़ और ग्रामीणों में भारी रोष था,जिसे देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है ये शिक्षको की तो गलती है साथ मे इनके अधिकारियों को भी गलती है हैम ग्रामीणों ने इन शिक्षकों के खिलाफ शिक्षाआधिकारी के पास शिकायत किये किन्तु किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होने से इनके करतूत जारी रहा,यदि समय रहते विभाग के आला अधिकारी हमारी शिकायत पर अमल किये होते तो आज इतनी शर्मसार करतूत नही होता,विभागीय लापरवाही के चलते शिक्षक जगत शर्मसार हो रहा है,जिलाशिक्षाधिकारी शिक्षा अधिकारी से जब बात किया गया तो बताया कि मेरे को आये अभी कुछ ही महीना हुआ है मेरे पास किशी प्रकार का शिकायत नही आया था,मेरे पूर्व अधिकारी के पास शिकायत लेकर ग्रामीण और पालक आने की खबर है,पर कार्यवाही की या नही ये तो जांच में पता चलेगा।

ग्रामीणों का कहना है शिक्षको के साथ-साथ इनके अधिकारियों पर कड़ी-कार्यवाही किया जाए ताकि शिकायत पर अमल करें ।


अन्य सम्बंधित खबरें