चारपहिया वाहन के ठोकर से हुई मौत.
तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम मुडागांव व खेडीगांव के
बीच 13 अक्टूबर को अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक ने एक मोटर सायकल चालक को ठोकर मार दी. पुलिस के
जानकारी के अनुसार मृतक मालिक राम पिता घुर सिंह पटेल उम्र 60 साल एवं गोविंद राम
पटेल दोनों मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक
CG 04 MJ
9929 कबड्डी
देखने भुरकोनी गये थे जहाँ से वापस आते समय ग्राम मुडागांव व खेडीगांव के बीच एक
अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए
ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे मोटर सायकल में सवार मालिक राम पटेल को सिर
और आँख के पास में चोटे लगने से ईलाज के दौरान दिनांक 17 अक्टूबर 2019 को मृत्यु
हो गई. जिस पर पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन चालक पर धारा 304-A-IPC
के तहत
कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें