अज्ञात आटो चालक ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

अज्ञात आटो चालक ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत एक अज्ञात आटो चालक द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडंटे करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि ग्राम कांपा निवासी जासिर अली 8 नवंबर को सुबह करीब 08:30 बजे दुकानदारी का सामान लेने के लिये अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ  3125  से महासमुंद आया था. और अपना सामान खरीदी कर वापस महासमुन्द से तुमगांव रोड पर जा रहा था.

पुलिस ने बताया है कि इस बीच जब वह तुमगांव रोड पर चोपडा राईस मील के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात आटो चालक द्वारा अपनी आटो को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वह अपनी मोटर सायकल सहित गिर गया और मोटर सायकल से गिरने से उसके सिर एवं चेहरे में गंभीर चोंट लगा. जिसके बाद डायल 112 के माध्यम से उसके ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के ख़िलाफ धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें