पीकप ने ने मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज.
पटेवा पुलिस ने गणपति मोटर्स झलप के पास पीकप वाहन ने
मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने
बताया है कि 07 नवंबर 2019 के लगभग शाम 04 बजे मोटर सायकल
क्रमांक CG 06 GH 9671 से खुलेश्वर पटेल
तथा बिकेश पटेल झलप जा रहे थे. मोटर सायकल को खुलेश्वर पटेल चला रहा था और पीछे
में बिकेश पटेल बैठा था. इस दौरान जैसे ही वे दोनों मोटर सायकल में गणपति मोटर्स
झलप के सामने पहुंचे थे कि वाहन पीकप क्रमांक OD 17 P 2018 का चालक अपने पीकप वाहन को तेजी एवं लापरवाही
पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया. जिससे वे दोनों
अपने आप को सम्भाल नहीं पाए और मोटर सायकल से गिर गयें. मोटर सायकल से गिरने से
दोनो को गंभीर चोट लगा, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल झलप लाया गया तथा
बाद में रायपुर रिफर किया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने पीकप चालक के विरुद्ध धारा
279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध
किया है.