घर से हुई जेवरात की चोरी. - CG Sandesh

घर से हुई जेवरात की चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नवापारा परसदा से दिनदहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बताया है कि खेलु धु्रव 07 नवंबर 2019 को सुबह करीबन 09:30 बजे खेत बिडा बांधने गया था कुछ देर बाद उसकी पत्नी झरियारिन बाई ध्रुव घर का काम करने के बाद स्नान करने गांव के तालाब में करीबन 10 बजे गयी थी.

इसके बाद खेलु की पत्नी जब स्नान करने के बाद करीबन 11 बजे अपने घर वापस आयी तो देखी कि घर और बाडी तरफ का दरवाजा खुला हुआ था, जिसपर उसे घर में चोरी होने का संदेह होने पर घर के कमरे में रखे आलमारी को जाकर देखी तो आलमारी का लाक टुटा हुआ था और अंदर रखे सामान बिखरा पडा था. जहाँ से 52 हजार रूपये के जेवरात सहित स्कूटी वाहन का पासबुक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है जिस पर धारा 380-ipc 452-ipc के तहत अज्ञात चोर ले ख़िलाफ अपराध दर्ज किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें