स्कूल जा रही लड़की का रोका रास्ता, फिर मोटरसायकल में बैठाकर.. - CG Sandesh

स्कूल जा रही लड़की का रोका रास्ता, फिर मोटरसायकल में बैठाकर..

कसडोल शिक्षा विकासखण्ड के चांदन हाईस्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नवमी का छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते से सायकल रोककर मोटरसायकल में बैठाकर ले गए जिसमे पालको की शिकायत पर राजा देवरी थाने में 363 का मामला दर्ज किया गया, दूसरे दिन लड़की घर वापस आ गयी लड़की से पूछताछ में बताया कि स्कूल जाने के लिए जब वह घर से अपनी सायकल से निकली थी तो रास्ते मे उसकी  सायकल रोककर दो लोग उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गए थे, और रात में वह अपने पहचान के यहां पिथौरा में थी. इसके बाद सुबह उसे रास्ते मे छोड़ दिये जिसमे दो लड़के थे, जिसमें से एक का नाम  लकड़ी ने गजानंद सोना ग्राम बुधुडोगर बताया है तथा दूसरा लड़का को वह नही जानती है.  राजदेवरी थाने में मामला 363 का कायम जांच की जा रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें