मीनाबाजार के बहार से हुई मोटरसायकल की चोरी
सरायपाली थाना अंतर्गत पतेरापाली में मीना बाजार से मोटर सायकल की चोरी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि बोडे़सरा निवासी सालिकराम साव पिता रामधन साव 17 अक्टूबर 2019 को पतेरापाली अपने मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DX 5954 से मीनाबाजार देखने आया था एवं रात्रि 08 बजे मीना बाजार के बाहर मोटर सायकल को लाक कर खड़ी करके मीना बाजार देखने चला गया. और जब रात्रि 10 बजे वापस आकर देखा तो वहां पर उसका मोटर सायकल नहीं था जो आस-पास पता करने पर भी नहीं मिला जिसपर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें