क़िस्त नहीं पटा पाऊँगी करके पहुंची थी महिला, बंधक बनाकर तीन द... - CG Sandesh

क़िस्त नहीं पटा पाऊँगी करके पहुंची थी महिला, बंधक बनाकर तीन दिन तक किया गया शारीरिक व दैहिक शोषण.

बलौदाबाजार जिले के थाना राजादेवरी के ग्राम चांदन निवासी में दिनांक 7 नवम्बर को एक महिला गाँव के कोटवार साथ थाना में आकर जुबानी बताई की उसकी लड़की को ग्राम की माँगलीबाई उर्फ सुरजो बाई 5 नवम्बर से अपने कमरे में बंद कर रखी है. सूचना मिलने पर थाना राजादेवरी के स्टाफ कोटवार कोटवार और महिला के साथ चांदन पहुचे. जहाँ सुरजों बाई के घर में महिला के बताये अनुसार उसकी बेटी मिली. जिसपर पुलिस ने माँगलीबाई के विरुध्द अपराध धारा 342,294,506 पंजीबद्ध किया.

घटना 5 नवम्बर की सुबह 9 बजे की है, जहाँ पीड़ित महिला समूह की मुखिया को यह कहने गई थी कि क़िस्त पटाने में विलंब हो रहा है जिसपर माँगलीबाई ने उसे मरते-पीटते गाली-गलौच करते हुए अपने घर अंदर ले गई और बाहर से दरवाजा बंद कर दी. इसके बाद तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया. जहाँ दिन भर उसे काम करवाया जाता था और रात को मंगली बाई के पति द्वारा अनैतिक शारीरिक सबंध बनाया जाता था और इस बात को जानकारी किसी को नहीं बताने के लिए उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

दरअसल उस महिला समूह के द्वारा 30 हजार रुपया का लोन पिथौरा से लिया गया था. जिसकी मुखिया माँगलीबाई है, पीड़ित लगातार क़िस्त पटा रही थी और चार क़िस्त पटा चुकी थी, पांचवा क़िस्त पटाने में विलंब हो रहा है यह कहने जब पीड़ित माँगलीबाई के यहाँ पहुंची तब उसके साथ यह घटना हुई.

थाना राजादेवरी के टी आर साहू ने बताया कि मंगली बाई उर्फ सुरजो बाई के खिलाफ पूर्व में 34/2 का मामला दर्ज हो चुका है. मैंने मेरे उच्चाधिकारी को मामले से अवगत करा दिया है, चुकी मामला सेंसेटिव होने के कारण विभाग के अधिकारी से सलाह लेकर कार्यवाही जावेगी.

ग्रामीणों का कहना है कि राजादेवरी थाना के कुछ स्टाफ माँगलीबाई से मिले हुए है और खुले आम अवैध शराब बेची जा रही है इसकी शिकायत किया गया है, किन्तु ठोस कार्यवाही नही की जाती जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, इधर पीड़ित को तीन दिनों तक बंधक रखकर दैहिक शोषण किया गया किंतु थाने से अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया, जिससे ग्रामीण इसकी शिकायत अब बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक से करेंगे.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें