घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास.
महासमुंद थाना अंतर्गत रमनटोला स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी करने के प्रयास को लेकर अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज करवाया है. पुलिस ने बताया कि खिलावन सिन्हा जिला सत्र न्यायालय महासमुंद में फास्ट ट्रेक कोर्ट में भृत्य के पद पर कार्यरत है, जिसे 10 नवंबर को सुबह 08.00 बजे कोर्ट के भृत्य शक्ती ठाकुर ने फोन से बताया कि मेडम निधी शर्मा तिवारी के निवास स्थान रमनटोला स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी सिनियर MIG-26 क्वाटर में अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था.
इस सुचना पर खिलवान सिन्हा व शक्ति ठाकुर दोनो निधी शर्मा के घर गये जहाँ देखा कि क्वाटर के सामने दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, तथा दरवाजा खुला था व अंदर बेड रूम का भी दरवाजा खुला था. इसके आलवा अंदर रखे लोहे का अलमारी में रखा सामान भी कमरे के अंदर बिखरा हुआ था जिसे देखने से लग रहा था कि कोई अज्ञात चोर दिनांक 9 नवंबर के रात 07.00 बजे से लेकर 10 नवंबर के 08.00 बजे सुबह के मध्य क्वाटर में चोरी की नियत से जबरन दरवाजा का ताला तोड़कर क्वाटर के अंदर घुसकर कोई कीमती सामान को चोरी करने के प्रयास से आलमारी के सामान को निकालकर कमरा में बिखेर दिया.
बताया गया कि घर से किसी भी प्रकार की सम्पत्ति चोरी नहीं हुई है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी के नियत से घर में घुसा गया था पर कीमती सामान नहीं मिलने से किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई. जिसपर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 380, 457, 511 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.