16 किलो गांजा के साथ रेल्वे स्टेशन पर पकड़ाया आरोपी.
महासमुंद रेलवे स्टेशन में पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति को गांजा सहित पकड़कर उसपर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर से 10 नवंबर को सुचना मिला कि पुरी अहमदाबाद ट्रेन में उड़िसा से महासमुंद की ओर एक व्यक्ति ट्रेन के सामने तरफ जनरल बोगी में बैठकर मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है.
सूचना मिलते ही पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंचकर इंतजार करने लगी और जैसे ही पुरी अहमदाबाद ट्रेन आई उसमे से एक संदिग्ध व्यक्ति जनरल बोगी से उतर कर माल धक्का की ओर रेल्वे स्टेशन से बाहर जाते दिखा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार पिता सतीश कुमार उम्र 19 साल थाना मेहम जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला बताया, तथा बैग व थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के पास से 16.250 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 81 हजार 250 रूपये बताई गई है. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरूध धारा 20 ख नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.