घर का ताला तोड़ चांदी के सिक्के उड़ा ले गए चोर.  - CG Sandesh

घर का ताला तोड़ चांदी के सिक्के उड़ा ले गए चोर.

पिथौरा थाना में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़ वहां से चांदी के सिक्के को चुराकर ले जाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बतया कि 9 नवंबर को दीपक अग्रवाल के बहार जाने के कारण घर को ताला लगा हुआ था. जहाँ 10 अक्टूबर को प्रातः करीब 05:00 बजे अनिकेत अग्रवाल जब सुबह घुमने निकला था तो उसने देखा कि दीपक अग्रवाल के घर का ताला टुटा हुआ है.

इसके बाद उसे दरवाजा खोलने पर पता चला कि वहां रखी आलमारी का सामान एवं घर का सारा सामान बिखरा पडा था. जिस पर अनिकेत को चोरी होने का अंदेशा हुआ, जिसके बाद सामान का मिलान करने पर चांदी का एक सिक्का पुरानी इस्तेमाली वजन 20 ग्राम कीमत करीबन 1000 रूपये का चोरी होना बताया गया. जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया गया है. जिसपर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें