खेत में बोआई को लेकर मारपीट.  - CG Sandesh

खेत में बोआई को लेकर मारपीट.

सरायपाली थाना अन्तरगत ग्राम संतपाली में खेत में बोआई के लिए गाली गलौच व मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि हलधर चैहान खेती किसानी का काम करता है जो 10 नवंबर को शाम करीब 4 बजे अपने बाहरा खेत में तिवरा बोने गया था, जहाँ बोआई करते समय उसका चचेरा भाई सीताराम चैहान डंडा लेकर आया और मेरे खेत में तू क्यों बो रहा है कहकर गाली गलौच व मारपीट करने लगा तथा हलधर चैहान को हाथ में रखे डंडा से बायें हाथ एवं सिर में मारा है जिससे सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है. जिसपर आरोपी सीताराम चैहान के विरुद्ध  धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें