15 लीटर महुआ शराब जप्त.
चौकी बलोदा पुलिस ने ग्राम हरिबनपुर से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को मुखबीर
से सूचना मिली कि ग्राम कोटद्वारी तरफ से एक व्यक्ति बिना नम्बर लुना मोटर सायकल
में महुआ ला रहा है, जिस पर पुलिस
हरिबनपुर रवाना हुए और गांव के आखरी सीमा पर एक संदेही बिना नम्बर लुना मोटर सायकल
को आते हुए देखकर उसे रोककर पुछताछ की. जिस पर उसने अपना नाम विजय रात्रे पिता
परशुराम रात्रे बताया तथा उसके पास से एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन डिब्बा
में हाथ भट्ठी से बना हुआ महुआ शराब कीमत 15 सौ रूपये
एवम 1 मोपेड गाड़ी कीमती 15000 रु को जप्त कर धारा 34(2)
आबकारी एक्ट के
तहत कार्यवाही किया गया.
वहीं ग्राम गेर्रा के पास आरोपी सुकल सिंग पिता भागीरथी उम्र 50 वर्ष निवासी बनोभाटा के कब्जे से 7 लीटर महुवा शराब कीमती 700 रु एवम सोल्ड मोटर सायकिल कीमती 60000 रु जप्त कर 34(2)आब एक्ट के तहत रिमांड पर भेज गया।