सड़क किनारे अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त
सिंघोडा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम तिहारीपाली में 03.5 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को ग्राम भ्रमण के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तिहारीपाली का गुणनिधी राणा सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है.
जिसकी सुचना पर पुलिस मौके में पहुंचकर गुणनिधी राणा पिता कार्तिक राणा तिहारीपाली थाना सिंघोड़ा से एक प्लास्टिक के जरीकेन में रखा लगभग 03.5 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती लगभग 350 रूपये को जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें