पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम दुर्गापाली में पुरानी रंजिश को लेकर कॉलेज स्टूडेंट से गाली गलौच व मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बताया है कि मुकेश दास बी0एस0सी0 फाइनल इयर में विरेन्द्र बहादुर कालेज सरायपाली में पढाई कर रहा है और 10 नवंबर को शाम करीबन 08:15 बजे जब वह और उसका दोस्त चन्द्रशेखर यादव के साथ तालाब की तरफ घुमने गया था. तभी पुरानी रंजिश को लेकर रोशन पटेल,  हेमंत पटेल द्वारा उससे गाली गलौच व मारपीट करने की कोशिश की.

इसके बाद में मामला शांत होने पर वह वापस घर की ओर जा रहा था कि तभी रास्ता में आरोपीगण पुनः एक राय होकर अपनी मोटर सायकल में बैठकर आये किसी ठोस वस्तु से मुकेश दास के गाल एवं बांये हाथ में चोट पहुंचकर वहां से भाग गए. जिसपर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 34, 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें