मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज.

सरायपाली पुलिस ने बैदपाली मार्ग में मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारने पर एक अन्य मोटरसायकल पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया है कि दिनेश कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला केन्दुमुड़ी में सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर पदस्थ है, जो 12 नवंबर दिन शनिवार को लगभग 11.30 बजे शासकीय प्राथमिक शाला केन्दुमुड़ी से सरायपाली अपने घर स्वयं की मोटर सायकल हीरो एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GC 7109 से आ रहा था. तभी  बैदपाली मार्ग में सेंट स्टीफन स्कूल के सामने पीछे की ओर से एक लड़का हीरो होण्डा कंपनी का मोटर सायकल जिसका नं. सी.डी. डीलक्स CG 06D 2296 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ठोकर मार दिया जिससे दिनेश वही पर गिर गया. गिरने के कारण उसे पैर हाथ घुटने में गंभीर चोट आई है. जिसपर पुलिस ने CG 06 GC 7109 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279, 337 पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें