बार नयापारा मार्ग जर्जर, रायतुम से रवान की दूरी 10 किलोमीटर,... - CG Sandesh

बार नयापारा मार्ग जर्जर, रायतुम से रवान की दूरी 10 किलोमीटर, पहुँचने में लगते है पौन घंटे.

बलोदाबाज़ार/महासमुंद  बार नयापारा अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ का जाना पहचाना पर्यटक जगह माना जाता है, यहां सैलानियों के लिए 1 नवम्बर से भारी संख्या से आना चालू हो जाता है, यहां घने जंगलों के बीच विचरण करते जंगली जानवरों को देखने बाहर अन्य राज्यो एवम विदेशियों का आना जाना लगा रहता है,  बार नयापारा में वर्तमान में जंगली हाथियों, भालू, जंगली भैस, हिरण,  बारहसिंगा, सोनकुत्ता, मगरमच्छ को देखा जा सकता है, लेकिन रायतुम से रवान के बीच सड़क अत्यधिक जर्जर होने के कारण राहगीर, स्कूली छात्र और पर्यटकों को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है. इस सड़क के रिपेयरिंग के बारे में न तो पर्यटक विभाग, न वन विकास निगम और न वनविभाग कोई भी सुध नही ले रहा है.

वनविकास निगम की बात कही जाए तो लाखो करोड़ो रूपये का वन विकास निगम द्वारा बेशीमती लकड़ी का परिवहन किया जाता है, जिससे वन विकास निगम द्वारा परिवहन की भी समस्या सड़क ऊबड़खाबड़ होने के कारण होती है, वन विकास निगम के द्वारा भारी वाहनों पर लकड़ी लोड कर कोडार डिपो पहुचाया जाता है, किन्तु स्वम् वनविकास निगम इस ओर ध्यान नही देने रहे है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है.

इस सड़क के सबंध में वनविकास निगम के प्रभारी रेंजर से संपर्क करना चाहा तो मुख्यालय में नही मिले इनका मुख्यालय रवान में है, फोन से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि हमको भी नंबर नही दिए है, तो क्या बताये ? इनसे मुलाकात करने की कोशिश कई बार किया गया किन्तु मुख्यालय में नही रहने की बात सामने आती है.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें