एकल शिक्षकीय स्कूल के चलते बच्चों की पढाई प्रभावित. - CG Sandesh

एकल शिक्षकीय स्कूल के चलते बच्चों की पढाई प्रभावित.

कसडोल शिक्षा विकासखण्ड अंतर्गत बार चरोदा और रवान क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलो में शिक्षको की कमी है, कई स्कूल एकल शिक्षकीय है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,  एक जनप्रतिनिधि के बताए अनुसार पालको का कहना है इस क्षेत्र में पदस्थ संकुल समन्यवक विभागीय कार्य दिवस को छोड़ दिया जाय तो बाकी समय खाली रहते है,  इस समय इन समन्वको को अपने संकुल में किसी भी स्कूल में अध्यापन कार्य कराया जाना चाहिए, जबकि इन लोगो को पूछने से कहते है हम तो संकुल समन्यवक है हमारा काम नही है, संकुल समन्यवक बाकी समय चौक चौराहों पर स्कूल समय मे गपियाते नज़र आते है, इन संकुल समन्वको को शिक्षाआधिकारी के द्वारा निर्देश जारी कर संकुल कार्य करने के उपरांत यदि स्कूल समय है तो कक्षा में उपस्थिति दर्ज करते हुए अध्यापन कार्य कराने का निर्देश उच्च अधिकारियों द्वारा दिया जाना चाहिए जिससे शिक्षको की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है. ऐसी पालको का कहना है, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में संकुलसमन्वयको के पद को समाप्त कर उन्हें मेल शाला में पदस्थ करने की मांग की जा रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें