अवैध शराब को लेकर मंगलीबाई के घर पर पुलिस ने की कार्यवाही, ग्रामीणों ने की थी शिकायत.
मंगलीबाई उर्फ सुरजो बाई के द्वारा ग्राम चांदन की एक महिला को अपने घर में 3 दिन कैद करने के और प्रताड़ित करने के मामले को पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने जानकारी लेने हेतु एसडीओपी राजेश जोशी, एडिशनल एसपी निवेदिता पाल, राजादेवरी थाने के माझी और पुलिस बल के साथ ग्राम चांदन पहुचे.
जहाँ ग्राम चांदन के ग्रामीणों ने मंगलीबाई के अवैध शराब के व्यवसाय बारे में बताया. जिसपर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ग्रमीणों की बात को ध्यान में रखते हुए तुरन्त घर की तलाशी अभियान जारी कर दिया. जिसमें तलाशी के दौरान 60 नग प्लास्टिक झिल्ली में बंद जेब्रा छाप देशी महुआ शराब, 41 पौआ प्लेनदारु और 20 नाग विस्की गोवा मौके घर मे बरामद किया गया. इसके अलावा उनके घर से 12 हजार रुपये नगद भी बरामद किया गया. जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2) पंजीबद्ध कर मंगलीबाई उर्फ सुरजो बाई और चिंताराम पटेल को न्याययिक हिरासत में भेज दिया.
ज्ञात हो कि इनके द्वारा ग्राम की महिला जिसे 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था. जिसकी खबर cgsandesh.com में लगते ही विभागीय स्तर पर जांच जारी होने की खबर है.
