गिरवी का पैसा मांगने पर की मारपीट.  - CG Sandesh

गिरवी का पैसा मांगने पर की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव में पैसा मांगने पर गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बताया है कि मायाधर साहू जो कि खेती किसानी का काम करता है वह 11 नवंबर  को सुबह करीबन 7.30 बजे गनेकेरा गया था. जहाँ उसने जयराम पोर्ते से कहा कि पूर्व में खेत गिरवी से दिया हुआ है जिसका उसे 37 हजार वापस करने बोला, जिसपर जयराम पोर्ते तुझे कोई पैसा वापस नहीं करूंगा कहकर धमकाते हुए गाली गलौच कर उससे मारपीट की. जिससे मायाधर साहू को चोट आई है. जिस पर पुलिस ने जयराम पोर्ते के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें